इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित चौथी पलटन पुलिस क्वार्टर में रहने वाले एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरक्षक का शव उसके कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यातायात पूर्वी जोन में पदस्थ आरक्षक अंकित तोमर अपने क्वार्टर के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में मामला फांसी लगने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस द्वारा आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ में सामने आया कि अंकित तोमर रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर लौटे थे। उल्लेखनीय है कि उनका चयन दिल्ली पुलिस में भी हो चुका था और वे चार माह बाद जॉइनिंग करने वाले थे।मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत का निवासी था और वर्ष 2018 में इंदौर में पदस्थ हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन व्हाट्सएप रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार की मांग, लसुड़िया पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े वर्दी वाली पाठशाला: खाकी में सेवा, शिक्षा से बदल रही जिंदगी