इंदौर। आमिर खान। 23 अप्रैल 2026। शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में दो बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। मामला लालाराम नगर का है, जहां बुधवार शाम दोनों बच्चे घर के पास से गायब हो गए। काफी तलाश के बाद जब बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध महिला दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दी है, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है। सूत्रों के अनुसार, बच्चों के परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती की मांग भी की गई है, जिससे अपहरण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। शहरभर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।फिलहाल, पुलिस और परिजन मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और बच्चों को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आम लोगों के लिए राहत: अब ₹1200 में मिलेगा हिमाचल भवन में कमरा, GAD ने नोटिफिकेशन वापस लिया गुम हुए ₹2 लाख पुलिस ने तत्परता से खोजे, फरियादी को लौटाई रकम