इंदौर । अशोक शर्मा। ग्राम पंचायत भांग्या में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। माननीय मंत्री तुलसी सिलावट के आशीर्वाद से भांग्या नाले से न्यू विजय नगर तक डाली जा रही ड्रेनेज लाइन का भूमि पूजन ग्राम के सरपंच मामराज जायसवाल द्वारा विधिवत किया गया।इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कालंदी और भांग्या गांव के रहवासियों को ड्रेनेज एवं बारिश के पानी के जमा होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्षों से क्षेत्र के लोग जलभराव के कारण परेशान थे, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित होता था। सरपंच मामराज जायसवाल ने बताया कि यह ड्रेनेज लाइन क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे आसपास की कॉलोनियों, विशेषकर पर्ल सेक्टर के निवासियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। कॉलोनी के रहवासी अनार सिंह चौहान ने कहा कि “हमारे यहां लंबे समय से पानी भरने की समस्या थी, अब इस निर्माण कार्य से राहत मिलेगी।”ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मंत्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला आरक्षण बिल: किसे होगा नफा……किसे नुकसान 27 अप्रैल को मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी अहम चर्चा