इंदौर | इंदौर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।खजराना थाना क्षेत्र: 24 घंटे में चोरी का खुलासापुलिस थाना खजराना ने चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 15 बैटरियों की चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 30 हजार रुपए कीमत की 15 बैटरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।घटना 15 अप्रैल की है, जब फरियादी संदीप सोलंकी ने अपनी ई-रिक्शा नाहरशाह वली दरगाह ग्राउंड पर खड़ी की थी। वापस लौटने पर बैटरियां और सामान गायब मिला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर स्टार चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों में अल्ताफ खान (28) और साबिर (27) शामिल हैं, जो टाइल्स का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी करना कबूल किया।चंदन नगर थाना क्षेत्र: बारात में विवाद बना जानलेवा हमलावहीं थाना चंदन नगर पुलिस ने चंद घंटों में हत्या के प्रयास के मामले में दो चाकूबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना 19 अप्रैल की है, जब एक शादी की बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर्ष सोलंकी (18) और शिवा यादव (22) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने मौके पर ही लोगों से माफी मांगी और दोबारा अपराध न करने का वचन दिया। पुलिस ने युवाओं को समझाइश देते हुए ऐसे विवादों से दूर रहने की अपील भी की।जनता ने की पुलिस कार्रवाई की सराहनादोनों ही मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आम नागरिकों ने खुलकर सराहना की। चंदन नगर क्षेत्र में तो लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस का अभिवादन किया।इंदौर पुलिस का यह एक्शन साफ संकेत देता है कि शहर में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन विपक्ष भी चाहता है महिला आरक्षण, लेकिन ओबीसी एससी एसटी की महिलाओं को भी हक मिले नारी शक्ति वंदन विधेयक पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला