लखनऊ। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश पदयात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी बार-बार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “एक बार फिर दूर-दूर से लोगों को जुटाया जाएगा और ‘एक नहीं, बार-बार झूठ बोलो’ का पाठ पढ़ाया जाएगा।” उन्होंने बीजेपी की पदयात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि यह झूठ फैलाने का अभियान है।सीएम योगी के नेतृत्व में पदयात्रादरअसल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखनऊ में महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।यह पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और महिला संगठनों की भागीदारी देखी गई। बीजेपी इस अभियान के जरिए विपक्ष पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगा रही है।महिला आरक्षण पर जारी सियासी घमासानमहिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा विशेष सत्र में विधेयक लाने के बाद से ही इस मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी का आरोप है कि विपक्ष ने इस बिल का समर्थन नहीं कर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रुख अपनाया, जबकि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने इसे परिसीमन से जोड़ते हुए विरोध किया था।फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश ही नहीं, देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन CJI सूर्यकांत 17-18 घंटे करते हैं काम, रात 3 बजे सोते हैं—सुप्रीम कोर्ट जज का खुलासा केजरीवाल की याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट सख्त—‘आशंका या राजनीतिक बयान रिक्यूजल का आधार नहीं’