रामस्वरूप मंत्री…अंतत: मोदी सरकार महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने में नाकाम रही। विधायक को पारित नहीं करने के पक्ष में भाजपा के अपने तर्कह और विपक्ष के अपने विधायक गिरने के बाद पूरे देश में और यहां तक की राष्ट्र के नाम संदेश में भी नरेंद्र मोदी जी इस तरह से प्रचारित कर रहे हैं कि विपक्ष महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहता है जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है ।संसद के विशेष सत्र (17 अप्रैल 2026) के दौरान इसे ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ के रूप में पेश किया जाना क्या केवल ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस जैसी क्षेत्रीय शक्तियों को चुनौती देने की रणनीति है? असली सशक्तिकरण होर्डिंग्स से नहीं, बल्कि संसद में भागीदारी और बजट में हिस्सेदारी से आता हैविपक्ष का कहना है कि विधेयक में ऐसा प्रावधान होना चाहिए ताकि ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ अन्याय नहीं है हो उन्हें भी पूरा प्रतिनिधित्व मिले और यही एक सवाल पिछले महिला विधेयकों में भी कारण बना था जिससे वे विधेयक भी संसद में गिर गए थे ।दरअसल विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं, बल्कि उसके फॉर्मेट और लागू करने के तरीके पर सवाल उठा रहा है। उनका फोकस है कि यह आरक्षण सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यायसंगत और प्रभावी हो।महिला आरक्षण (प्रस्ताव) को लेकर विपक्ष के कई प्रमुख तर्क हैं। ये तर्क पूरी तरह विरोध नहीं, बल्कि “कैसे लागू हो” इस पर ज़्यादा केंद्रित होते हैं:विपक्ष का सबसे बड़ा तर्क यह है कि महिला आरक्षण के भीतर भी आरक्षण का विभाजन होना चाहिए।उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ज़्यादातर सीटें सामान्य वर्ग की महिलाओं को मिल सकती हैं और पिछड़े वर्ग की महिलाएं पीछे रह जाएंगी।महिला आरक्षण में सीटों का रोटेशन (घुमाव) प्रस्तावित है। विपक्ष का कहना है:इससे हर चुनाव में सीट बदल जाएगीविधायक अपने क्षेत्र में लंबी अवधि का काम नहीं कर पाएंगेजवाबदेही कम हो सकती हैकुछ विपक्षी नेताओं का तर्क है कि:इससे आम महिलाओं के बजाय राजनीतिक घरानों की महिलाएं ही ज़्यादा लाभ उठा सकती हैंयानी “प्रॉक्सी राजनीति” बढ़ सकती है (जहां असली नियंत्रण पुरुष नेताओं के पास ही रहे)विपक्ष ने यह भी सवाल उठाया है कि:महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लागू करने की बात कही गई हैइससे इसे लागू होने में काफी देरी हो सकती हैविपक्ष चाहता है कि इसे तुरंत लागू किया जाएविपक्ष कहता है कि पंचायत और नगर निकायों में महिला आरक्षण के दौरान:कई जगह “सरपंच पति” जैसी स्थिति देखने को मिलीइससे असली सशक्तिकरण पर सवाल उठते हैंइस विधेयक को लेकर लोकसभा में लंबी बहस हुई है और देर रात तक संसद का सत्र चलता रहा विपक्ष के अपने जो तर्क थे उसे प्रचारित नहीं किया गया गोदी मीडिया ने भी उसे लगभग दबा दिया। तरुण गोगोई, अखिलेश यादव, डॉ. राजकुमार छब्बेवाल, प्रियंका गांधी, प्रिया सरोज, कनिमोझी करुणानिधि, राहुल गांधी, चंद्रशेखर, अभय कुमार सिंह, आनंद भदौरिया, नीरज मौर्य, राजाराम सिंह सहित 40 से ज्यादा विपक्ष के सांसदों ने अपने अपने तर्क रखे ।विपक्षी सांसदों का कहना था की हम सभी महिला आरक्षण के सपोर्ट में थे और हैं और रहेंगे। इसमें कोई किंतु-परंतु की बात नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह बिल सचमुच महिलाओं को आरक्षण देने के लिए है या महिलाओं के नाम पर कुछ राजनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए है? मुख्य बात यह है कि महिला आरक्षण में सभी वर्गों की महिलाएं शामिल हों। यदि ऐसा नहीं होता है तो इसका फायदा खास जातियों की महिलाओं तक सीमित हो जाएगा। यह ठीक है कि आधी आबादी को उसका हक मिले, लेकिन उस आधी आबादी में सबकी भागीदारी हो।हम महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन सवाल यह है कि भाजपा के अंदर इतनी जल्दबाजी क्यों है। सच तो यह है कि भाजपा जातिगत जनगणना को टालना चाहती है। हमारी मांग है कि आधी आबादी में पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल किया जाए।आरक्षण से पहले महिलाओं की सुरक्षा की बात होनी चाहिए। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ किस तरह अत्याचार बढ़े हैं। जहां तक महिलाओं के अधिकार की बात है तो यह कोई नई बात नहीं है। सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होलकर, फातिमा शेख, झलकारी बाई, अवंतीबाई लोधी, फूलन देवी जैसी वीरांगनाओं के संघर्ष हमारे सामने उदाहरण हैं। बाबासाहब ने भी संविधान बनाते समय कहा था कि हम ऐसा संविधान बना रहे हैं जो सभी को बराबरी का हक देगा, चाहे वह पुरुष हो या महिला। वे यह भी कहते थे कि मैं किसी भी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से माापता हूं। कांशीराम जी ने कहा था कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। अभी जो 33 प्रतिशत आरक्षण की बात कही जा रही है, उसमें एससी, एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समाज की महिलाओं की भागीदारी की बात नहीं है। इसके बगैर महिला आरक्षण अधूरा है।सरकार यह विधेयक लाई है क्योंकि वह अन्य पिछड़ा वर्ग को भागीदारी नहीं देना चाहती है। अगर यह विधेयक पारित होता है तो समझ लीजिए कि देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। अगर प्रधानमंत्री ने यह ऐतिहासिक कदम ईमानदारी से उठाया होता तो पूरा सदन इसका समर्थन करता। जब देश के 21 राज्यों की पंचायतों में महिलाओं को पहले ही 50% आरक्षण मिल चुका है, तो मात्र 33% आरक्षण वाले इस अधिनियम का ढिंढोरा पीटने वालों की नीयत को समझना अनिवार्य है।नारी शोषण की वैश्विक प्रतीक बनीं ‘एप्सटीन फाइलों’ से लेकर मणिपुर की हृदयविदारक घटनाओं और मधु किश्वर तक देश भर में नारियों के क्रंदन के बीच, जब सरकार ‘नारी शक्ति वंदन’ की बात करती है, तो उसकी नीति और नीयत का अंतर स्पष्ट हो जाता है। क्या यह वास्तव में ‘महिला वंदन’ है या मात्र ‘मीडिया प्रबंधन’? मणिपुर में आज भी महिलाएं सड़कों पर मशालें लेकर न्याय की गुहार लगा रही हैं। उनके आंसुओं के बीच, चुनिंदा आमंत्रित महिलाओं से घिरे प्रधानमंत्री की मुस्कुराहट आंकड़ों के आईने में ‘महिला प्रेम’ के उस मुखौटे को तार-तार कर देती है, जो कांच के टुकड़ों की तरह बिखरा नजर आता है।डॉ. मनमोहन सिंह ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का बजट ₹3,026 करोड़ (2004-05) से बढ़ाकर ₹18,584 करोड़ (2013-14) पहुँचाया। यह 614% की सीधी वृद्धि थी। बिना किसी मेगा-इवेंट के, पैसा सीधा जमीन पर काम करने वाले तंत्र (ICDS और आंगनवाड़ी) को दिया गया।NDA का ‘शोर भरा’ ठहराव (2014-2024): – अगले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने इस बजट को ₹18,584 करोड़ से बढ़ाकर मात्र ₹26,092 करोड़ (2024-25) तक पहुँचाया। वृद्धि दर? केवल 40%।कड़वा सच: मुद्रास्फीति को जोड़ें तो आज की नारी को उसके हक का आधा भी नहीं मिल रहा। यदि मनमोहन सिंह वाली रफ़्तार जारी रहती, तो आज इस मंत्रालय का बजट ₹50,000 करोड़ से ₹60,000 करोड़ के बीच होना चाहिए था। यह कमी सीधे तौर पर कुपोषण और महिला सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को कमजोर कर रही है।‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) योजना इस सरकार के प्रचार तंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। संसदीय स्थायी समिति के अनुसार: “ 2014 से 2019 के बीच BBBP के कुल फंड का 56% से अधिक हिस्सा केवल विज्ञापनों और प्रचार पर खर्च कर दिया गया।” स्वयं स्मृति ईरानी ने संसद में स्वीकार किया था कि विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये उड़ाए गए। जब बेटियों की शिक्षा के बजाय पैसा होर्डिंग्स पर खर्च होता है, तो यह ‘वंदन’ नहीं, बल्कि ‘विपणन’ बन जाता है।मोदी-1 में हारकर भी मंत्री बनीं स्मृति ईरानी अब मोदी-3 में स्वयं हाशिए पर हैं। केवल वे ही नहीं, मीनाक्षी लेखी और साध्वी निरंजन ज्योति जैसे कई अन्य कद्दावर महिला चेहरे मौजूदा सरकार से बाहर हैं।नारी वंदन के नारों के बीच यह तथ्य चौंकाने वाला है कि सत्ता के सबसे ताकतवर केंद्रों में महिलाओं की उपस्थिति नगण्य है । नियुक्ति समिति (ACC): देश के शीर्ष पदों का निर्णय लेने वाली इस सबसे शक्तिशाली समिति में शून्य (0) महिला है। इसमें केवल दो पुरुष सदस्य हैं—प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह।कैबिनेट समितियां: टॉप 8 कैबिनेट समितियों में से एक की भी अध्यक्षता महिला के पास नहीं है। निर्मला सीतारमण जैसे चेहरे केवल “सदस्य” के रूप में मौजूद हैं।संवैधानिक रिक्तियां: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) जैसे निकायों में पद महीनों रिक्त रहते हैं। यह ‘वंदन’ है या संस्थागत ‘रुदन’?असली जमीनी हकीकत: 33% आरक्षण का वादा, लेकिन 2024 सरकार में सिर्फ 9.7% महिला मंत्री। ‘नारी शक्ति’ का नारा, पर कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) में आज सिर्फ 1 महिला (निर्मला सीतारमण) मौजूद हैं।नारियों को समान अधिकार देने को लेकर लगभग सभी दलों में आम सहमति है। देश में ‘नारी-विकास’ से आगे ‘नारी सशक्तिकरण’ और ‘नारी-नीत’ विकास की बात हो चुकी है। इतिहास गवाह है कि ‘नारी शक्ति’ की लकीर बहुत गहरी है । इंदिरा गांधी: वह नेतृत्व जिन्होंने 1971 में बिना किसी इवेंट मैनेजमेंट के पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए।प्रतिभा पाटिल: देश को पहली महिला राष्ट्रपति देने का श्रेय।नेतृत्व का विस्तार: सुचेता कृपलानी को पहली महिला मुख्यमंत्री बनाया और शीला दीक्षित ने 15 साल दिल्ली को विकास की नयी ऊंचाई दी। श्रीमती मीरा कुमार को पहली लोकसभा अध्यक्ष बनाया । पंचायत आरक्षण: 1993 में राजीव गांधी द्वारा लाया गया 73वां और 74वां संशोधन ही वह आधार था जिसने आज 21 राज्यों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है।इसीलिए जब राहुल गांधी इस अधिनियम की खामियों और OBC कोटे पर सवाल उठाते हैं, तो उनका संदेह जायज लगता है कि कहीं इसके नाम पर दक्षिण भारत और पिछड़ों की राजनीतिक हिस्सेदारी का “हस्सा चोरी” तो नहीं किया जा रहा?विपक्ष की आंखों में धूल झोंकने के लिए सरकार ने 2023 के अधिनियम में एक ‘टाइम बम’ फिट किया है—आरक्षण तब लागू होगा जब जनगणना और परिसीमन पूरा होगा। इसके पीछे का मकसद ‘देरी की राजनीति’ और ‘गेरीमैंडरिंग’ (निर्वाचन क्षेत्रों के नक्शे के साथ चालाकी) का डर है।वहीं नारी सुरक्षा की बात करने वाली पार्टियों का चरित्र 2024 के चुनाव में खुलकर सामने आया। ADR के आंकड़ों के अनुसार, 18वीं लोकसभा में 46% सांसदों पर आपराधिक मामले हैं, जिनमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आरोपी भी शामिल हैं। बीजेपी में महिला विरोधी अपराधों के आरोपी सांसदों और विधायकों की संख्या (54) सबसे अधिक है।“ नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एक खूबसूरत लिफाफा है जिसके अंदर ‘परिसीमन’ और ‘देरी’ की कड़वी गोलियां छिपी हैं। मनमोहन सिंह के दौर में बजट “Wo-Man” (Empowerment) के लिए था, आज “Ye-Man” (PR) के लिए है।(लेखक इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार और समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के महासचिव है संपर्क:9425902303,7999952909) Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश–दुनिया की बड़ी हेडलाइन खबरें इंदौर पुलिस का एक्शन मोड: चोरी का पर्दाफाश, चाकूबाज भी चंद घंटों में गिरफ्तार