नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से दो दिन पहले तक सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में जिन मतदाताओं के नाम जुड़ते हैं, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।हालांकि, जिन मतदाताओं के नाम को लेकर आपत्ति दर्ज है और मामला ट्रिब्यूनल में लंबित है, उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रिब्यूनल पर अनावश्यक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए, लेकिन एक मजबूत अपील व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश को चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पास, 700 से अधिक छोटे अपराधों में अब जेल नहीं ‘प्रेमजाल’ का मास्टरमाइंड अयान पर बुलडोजर एक्शन, 180 लड़कियों से ठगी का आरोप