भोपाल:मध्यप्रदेश में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बनने लगे हैं। गुरुवार को राजधानी भोपाल सहित कई बड़े शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्मी छतरपुर जिले के नौगांव में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।अन्य शहरों में भी गर्मी का असर साफ देखा गया। सतना में 41.5 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और शाजापुर में 41.01 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 39.5 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, इंदौर में 39.8 डिग्री, भोपाल में 39.6 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।ताज़ा अपडेट:मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। वहीं, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।एडवाइजरी:विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज धूप में निकलते समय सिर ढककर चलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन देश–दुनिया की बड़ी हेडलाइन खबरें चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, एयरपोर्ट और स्कूल निशाने पर—प्रशासन हाई अलर्ट पर