चंडीगढ़:पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में खालिस्तान समर्थक गुटों द्वारा बम धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शहर के एयरपोर्ट, फ्लाइट्स और कई स्कूलों को निशाना बनाते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, धमकी भरे मेल में ‘मसला चंडीगढ़ नूं खालिस्तान बणौन दा है’ जैसे शब्द लिखे गए हैं, जिससे साफ है कि यह धमकी खालिस्तान समर्थकों की ओर से दी गई है। मेल में चंडीगढ़ एयरपोर्ट के साथ-साथ कई उड़ानों और स्कूलों का भी जिक्र किया गया है।इससे पहले भी शहर के कम से कम छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इनमें सेक्टर-32, सेक्टर-41 और सेक्टर-26 के निजी स्कूल शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।ताज़ा अपडेट:पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। साइबर सेल को ईमेल की जांच में लगाया गया है, ताकि धमकी भेजने वालों की पहचान की जा सके। एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, 25 शहरों में पारा 40°C पार वामपंथ और संघ के बीच क्या वैचारिक टकराव है?