विदेश लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक मौलाना आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को टीवी चैनल के एक कार्यक्रम से लौटते समय उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना विवरण – प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आमिर हमजा एक टीवी कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आमिर हमजा को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% बढ़ती जनसंख्या के बीच स्थिर सीटों पर बहस, विशेषज्ञों ने कहा—लोकतंत्र के पुनर्गठन का समय
You must be logged in to post a comment.