इंदौर। प्रदीप चौधरी।शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी उसके पति का ही रिश्तेदार है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।विवरण – जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को पीड़िता ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति के एक रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले पीड़िता ने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। पुलिस ने इस वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रंप ने ईरान पर हमला करने का फ़ैसला किस तरह किया? जनगणना देश के विकास की नींव : मुख्यमंत्री