मंदसौर, 11 अप्रैल 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शहर के 500 क्वार्टर टिगरिया क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और टीबी (क्षय रोग) की समय पर पहचान व उपचार सुनिश्चित करना रहा।शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान टीबी चैंपियन का स्वागत किया गया, जिन्होंने अपने उपचार के अनुभव साझा करते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नियमित इलाज और समय पर जांच के महत्व को रेखांकित किया।लक्षणों की दी जानकारी, जांच की अपीलस्वास्थ्य विभाग के TBHV अजय पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, भूख में कमी, वजन घटना, रात में पसीना आना और बुखार टीबी के प्रमुख संकेत हो सकते हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीबी से डरने की जरूरत नहीं है। समय पर बलगम जांच और 6 माह के नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। “जन-जागरूकता ही टीबी उन्मूलन का सबसे बड़ा हथियार है” संदेश देते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई और लोगों ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन सार्वजनिक कोयले की कॉर्पोरेट लूट : क्या संथाल परगना की आवाज सुनी जाएगी? व्यापमं कांड फिर सुर्खियों में: GRMC प्रभारी हटाए गए, फर्जी डिग्री रैकेट के आरोपों से मचा हड़कंप