इंदौर। आमिर खान। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) , वरिष्ठ कांग्रेस नेता Sajjan Singh Verma और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे (Chintu Chouksey) ने शनिवार को इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश और शहर के कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत सर्वोपरि हैं और यह उनकी आत्मा में बसे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् जैसे मुद्दे पर राजनीति करने से पहले सरकार को बाइपास पर हुई 35 मौतों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर का बाइपास “यमलोक” बन गया है।कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री एक भी ऐसा विभाग बताएं जो पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त हो। उनका कहना था कि प्रदेश में “करप्शन का कैंसर” फैल चुका है।इंदौर के BRTS कॉरिडोर पर खर्च हुए करोड़ों रुपये और बाद में उसे हटाने के फैसले पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। साथ ही शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया कि इंदौर नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है और इसे बचाने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।नगर निगम के बजट को लेकर भी कांग्रेस ने नाराजगी जताई। नेताओं ने कहा कि तीन बजट पेश हुए, लेकिन आय केवल 30 प्रतिशत ही रही। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के अहम मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अन्य विषयों पर बहस होती है, जो चिंताजनक है।वंदे मातरम् के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस से स्टैंड पूछे जाने पर पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस उन लोगों को जवाब देगी, जो खुद अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने “पापों को छुपाने” के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है।वहीं, रुबीना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामला पार्टी के संज्ञान में है और इसे अनुशासन समिति को सौंप दिया गया है, जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने अंत में कहा कि पार्टी प्रदेश और इंदौर के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अतिक्रमण कार्रवाई के बीच व्यापारी ने लगाई आग, 10 नंबर मार्केट में हड़कंप रीवा-मऊगंज में 18.59 करोड़ का डामर घोटाला उजागर, 44 अफसर-ठेकेदारों पर FIR