भोपाल। प्रदीप चौधरी।। राजधानी के 10 नंबर मार्केट में शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नगर निगम की कार्रवाई से नाराज एक व्यापारी ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसे व्यापारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। अतिक्रमण अधिकारी सृष्टि भदोरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा चिन्हित दुकानों पर तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान कार्रवाई से आक्रोशित एक दुकानदार ने विरोध स्वरूप यह कदम उठा लिया।घटना के बाद बाजार में तनाव का माहौल बन गया और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल चुनिंदा दुकानों पर ही की जा रही है, जिससे पक्षपात के आरोप लग रहे हैं।इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर किन निर्देशों के तहत कुछ दुकानों को ही निशाना बनाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन कोलकाता में मोदी–राहुल आमने-सामने, फुले को दी श्रद्धांजलि, हाथ जोड़कर किया अभिवादन वंदे मातरम् से लेकर भ्रष्टाचार तक—कांग्रेस का सरकार पर हमला, कई मुद्दों पर मांगा जवाब