रीवा। मऊगंज । मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास निगम (MPRRDA) की रीवा और मऊगंज परियोजना इकाइयों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 18.59 करोड़ रुपये के डामर घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने 44 अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।सीएजी ऑडिट में खुला खेलयह पूरा मामला वर्ष 2017 से 2021 के बीच हुए कार्यों से जुड़ा है, जिसका खुलासा महालेखाकार (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ था। ऑडिट में पाया गया कि रीवा और मऊगंज सहित कई जिलों में डामर खरीदी और उपयोग के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं।फर्जी इनवॉइस से करोड़ों का भुगतानजांच में सामने आया है कि ठेकेदारों को फर्जी इनवॉइस के आधार पर भुगतान किया गया, जबकि वास्तविकता में डामर की खरीदी ही नहीं की गई थी। नियमों के अनुसार डामर की खरीदी IOC जैसी अधिकृत पेट्रोलियम कंपनियों से होना थी, लेकिन मिलीभगत कर एक ही इनवॉइस को कई बार उपयोग कर भुगतान निकाला गया।रीवा में 12.71 करोड़, मऊगंज में 5.88 करोड़ का घोटालाईओडब्ल्यू के मुताबिक रीवा जिले में 12.71 करोड़ रुपये और मऊगंज में 5.88 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। रीवा में 27 और मऊगंज में 17 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।पहले लीपापोती, अब FIRबताया जा रहा है कि इस मामले में पहले विभागीय स्तर पर लीपापोती की गई और ठेकेदारों को बचाने का प्रयास हुआ। शिकायतें पीएमओ स्तर तक पहुंचीं, लेकिन कार्रवाई का ठोस परिणाम सामने नहीं आया। अब जांच पूरी होने के बाद आखिरकार एफआईआर दर्ज कर दी गई है।विधानसभा में भी गूंजा था मामलायह घोटाला पहले विधानसभा में भी उठ चुका था, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद मामले में नई हलचल पैदा हो गई है।कई बड़े नाम शामिलएफआईआर में तत्कालीन महाप्रबंधकों, सहायक प्रबंधकों, उपयंत्रियों और कई ठेकेदारों के नाम शामिल हैं। आरोप है कि सभी ने मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया।फिलहाल ईओडब्ल्यू पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन वंदे मातरम् से लेकर भ्रष्टाचार तक—कांग्रेस का सरकार पर हमला, कई मुद्दों पर मांगा जवाब सार्वजनिक कोयले की कॉर्पोरेट लूट : क्या संथाल परगना की आवाज सुनी जाएगी?