नुरिया खाल पर लोगों को धमका रहा था, पुलिस ने मौके से दबोचाबड़नगर (उज्जैन)।क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नुरिया खाल क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि बड़नगर कस्बे के नुरिया खाल क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बाबूलाल पिता भागीरथ हिण्डोलिया (50), निवासी मालीसेरी, राम मंदिर के पास, बड़नगर को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलवार जब्त की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित मारपीट, गाली-गलौज और अन्य धाराओं में कुल पांच मामले पहले से दर्ज हैं। हालिया कार्रवाई के साथ उसका आपराधिक रिकॉर्ड और बढ़ गया है।➡️ नुरिया खाल क्षेत्र में फैला रहा था दहशत➡️ पुलिस ने तलवार सहित किया गिरफ्तार➡️ आरोपी पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्जसराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार सहित प्रआर प्रदीप डामोर, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक नारायण सरा एवं सूर्यकुमार की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारी 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार चंदन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार