दो पिकअप, बाइक और बैटरी बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारीइंदौर, 08 अप्रैल 2026।शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चंदन नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की है।पुलिस आयुक्त संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर की टीम ने यह कार्रवाई की।प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब फरियादी अबरार खान (57), निवासी गंगा कॉलोनी, धार रोड, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6-7 अप्रैल की दरमियानी रात उसकी वाहन बॉडी रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश पिकअप चेसिस (MP09GH9670) और तीन गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर ले गए। इस पर थाना चंदन नगर में अपराध क्रमांक 459/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपियों लालू मालीवाड़ (21) और दिनेश ठाकुर (22), निवासी जवाहर टेकरी, इंदौर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की वारदातें कबूल कर लीं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अन्य चोरी की पिकअप (MP09GG7650), एक मोटरसाइकिल (MP11MG8551) और एक बैटरी भी बरामद की है।बरामद माल:पिकअप वाहन MP09GH9670पिकअप वाहन MP09GG7650मोटरसाइकिल MP11MG8551एक बैटरीपुलिस के अनुसार, इस गिरोह के अन्य सदस्य संदीप बैरागी और महेश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को हाईकोर्ट का झटका, FIR रद्द करने से इनकार