बेहतर यातायात प्रबंधन और अपराधियों की गिरफ्तारी पर मिला सम्मान इंदौर। शहर में बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह 7 अप्रैल 2026 को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना विजय नगर के कार्य. सउनि भूपेंद्र सिंह गुर्जर और कार्य. प्रआर मुकेश जादौन को एक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। वहीं यातायात विभाग के कई पुलिसकर्मियों को शहर के प्रमुख चौराहों—मरीमाता, चंदन नगर, पलासिया और लाभगंगा—पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सराहा गया।इसके अलावा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वांछित अपराधी की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान देने पर सम्मानित किया गया। इनमें अविनाश सिंह दिवाकर, मनोज राठौर, मनीष रघुवंशी, हरीश चौधरी, होतम सिंह, रविशंकर पाल, धर्मेंद्र सोनगरा, राहुल कुमारिया, चंदा जोशी और निलेश मण्डलोई सहित अन्य शामिल हैं।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसे साप्ताहिक कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार इंदौर में ड्रग्स तस्कर ओसामा गिरफ्तार, 10 लाख की एमडी जब्त