जासूसी नेटवर्क की जांच तेज / जम्मू-कश्मीर पुलिस पूछताछ करेगीनई दिल्ली/नूंह।हरियाणा के नूंह जिले में पाकिस्तानी जासूस को करीब पांच साल तक पनाह देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिन्हें आगे की पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है।हिरासत में लिए गए युवकों में पुन्हाना के खेडा गांव के दो भाई साहिल और आमिर, तथा तावड़ू के खोरीकला निवासी नासिर शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी जासूस समय-समय पर इनके यहां ठहरता रहा था।एजेंसियों ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर मेवात क्षेत्र में करीब पांच वर्षों तक रह रहा था और इस दौरान संवेदनशील जानकारियां इकट्ठा कर विदेशी एजेंसियों को भेजने की आशंका है।बताया जा रहा है कि संदिग्ध ने पुनहाना, हथीन और तावड़ू क्षेत्रों में कई लोगों से संपर्क बनाए और देश के विभिन्न शहरों की यात्राएं भी कीं। शुरुआती जानकारी एजेंसियों को तकनीकी इनपुट के आधार पर मिली, जिसके बाद एनआईए, आईबी, एसटीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने मेवात में कई जगहों पर दबिश दी।फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं और आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मोमेंटो-ट्रॉफी ले उड़े चोर “व्हीलचेयर नहीं तो साइकिल ठीक है! राजस्थान के अस्पताल में सरकारी ‘स्वास्थ्य क्रांति’ का अनोखा ‘इनोवेशन'”