इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर में एक युवक-युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। View this post on Instagram प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग होने से नाराज कुछ लोगों ने युवक को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवती जब उसे बचाने आई, तो वह भी भीड़ के गुस्से का शिकार हो गई। घटना के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते आवश्यक समझाइश देकर दोनों को छोड़ दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आवास-विकास बना अंजनी धाम, भक्तिभाव से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव सुयश हॉस्पिटल के बाहर लोहे का मचान गिरा, 5-6 मकान क्षतिग्रस्त