इंदौर। शहर में बढ़ती चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना लसूडिया पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने तुलसी नगर क्षेत्र में 76 वर्षीय वृद्ध महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोककर सोने की चेन लूट ली थी।पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे शकुंतला चौकसे (76) पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थीं। तभी एक व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर आया और पता पूछने के बहाने उन्हें रोका। इसके बाद आरोपी ने महिला को धक्का देकर उनके गले से करीब 11 ग्राम वजनी सोने की चेन (कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये) छीन ली और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद थाना लसूडिया में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर 50-60 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 मार्च की रात आरोपी सुरेश सरोज (50), निवासी देवास हाल मुकाम इंदौर, को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत करीब 1 लाख रुपये) बरामद की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंदौर में रैपिडो चालक के रूप में काम करता था और इसी दौरान वह रैकी कर वारदात को अंजाम देता था। उसने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस लूट को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ देवास में चोरी और लूट के कई पुराने मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी सहित पुलिस टीम और साइबर सेल जोन-2 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बेहतर पुलिसिंग के लिए इंदौर पुलिस की बड़ी बैठक, डायल-112 और मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश नागपुर बनेगा देश का सी-प्लेन इकोसिस्टम का राष्ट्रीय हब, खिंडसी झील से जल्द शुरू होंगी उड़ानें