बिग ब्रेकिंग भोपाल (तलैया थाना): राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे तालाब ब्रिज पर काली मंदिर के पास बोरी में गर्दन कटा बछड़े का शव मिलने के संवेदनशील मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फूलसिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी फूलसिंह चौधरी ने 23 मार्च को छोटे तालाब ब्रिज पर बोरी में बछड़े को फेंक दिया था। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तलैया पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। लंबी छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।बछड़े की लाश मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, भानु हिंदू, कृष्ण घाड़के सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने थाना तलैया का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी मामले में तेज़ और कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई थी।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुख्य सवाल यह है कि त्योहारों के समय बोरी में बछड़ा फेंकने की आरोपी की मंशा क्या थी? क्या यह कोई साजिश थी या अन्य कोई वजह? पुलिस की पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इज़रायली जेलों में फ़िलिस्तीनी अस्मिता का क़त्ल ₹15 हजार में कार में लगवाई आग, बदला लेने की साजिश का खुलासा