बेटी का रिश्ता टूटने से नाराज महिला बनी मास्टरमाइंड, एक आरोपी गिरफ्तारइंदौर। थाना विजयनगर पुलिस ने कार में आगजनी की सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश करते हुए एक सुनियोजित साजिश का खुलासा किया है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता महिला सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने मात्र ₹15 हजार में कार में आग लगवाई थी। View this post on Instagram घटना का विवरणदिनांक 16 मार्च 2026 की रात फरियादी कपिल चौहान (34), निवासी विजयनगर इंदौर की घर के बाहर खड़ी वेगनार कार (क्रमांक MP-09-WE-6887) में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी। घटना के बाद थाना विजयनगर में अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 324(4), 326(G) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाईपुलिस आयुक्त के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही साइबर सेल और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए 28 मार्च 2026 को अजय चौहान (25), निवासी देवास को निरंजनपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बड़ा खुलासापूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह वारदात मनीषा अग्रवाल (45), निवासी इंदौर के कहने पर अंजाम दी थी। महिला ने उसे ₹15,000 देकर कार में आग लगाने के लिए तैयार किया था। दरअसल, महिला की बेटी का रिश्ता फरियादी के छोटे भाई के साथ तय नहीं हो पाया, जिससे नाराज होकर उसने बदला लेने की नीयत से यह साजिश रची।जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने पूर्व में फरियादी पक्ष की मोटरसाइकिल चोरी भी करवाई थी, जिसका इस्तेमाल इस घटना में किया गया। डिजिटल साक्ष्य से पुष्टिआरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में महिला के साथ व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड मिले, जिससे साजिश की पूरी पुष्टि हुई। पुलिस की आगे की कार्रवाईपुलिस ने महिला आरोपी मनीषा अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।पुलिस ने की अपीलपुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छोटे तालाब ब्रिज काली मंदिर के पास बोरी में गर्दन कटी बछड़े की लाश मामले में पुलिस ने आरोपी फूलसिंह चौधरी को गिरफ्तार किया इंदौर के तुलसी नगर में किन्नरों की शिकायतों पर पुलिस की बैठक: ‘आतंक’ को रोकने के लिए नए नियम तय, किन्नरों ने मांगी माफी