चंडीगढ़। शहर में शराब की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी 2026–27 को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब शराब पारंपरिक ठेकों के अलावा पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल, लोकल मार्केट और बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी बेची जा सकेगी। इससे शराब खरीदना पहले से अधिक आसान हो जाएगा।नई नीति के तहत सभी दुकानों पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य होगा, जबकि बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोहल मीटर लगाना जरूरी किया गया है। शराब ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग और दुकानों पर सीसीटीवी निगरानी भी अनिवार्य होगी। शहर में कुल 97 शराब दुकानें मंजूर की गई हैं और भारतीय शराब, बीयर व वाइन की कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है।प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को संगठित और सुरक्षित स्थानों पर शराब उपलब्ध होगी, साथ ही अवैध बिक्री पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लॉरेंस गैंग पर शिकंजा, एसआईटी संभालेगी जांच की कमान पेट्रोल-डीजल: हर 15 दिन में होगी कीमतों की समीक्षा