इंदौर। आमिर खान। तुकोगंज क्षेत्र में बिल्डर से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कुख्यात लॉरेंस गैंग से जुड़े आरोपी मनीष जांगिड़ की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई है, जिसे अब न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा सकता है। वहीं प्रदेशभर में गैंग से जुड़े मामलों की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी गई है।डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। आरोपी मनीष जांगिड़ को अशोकनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई थी, जिसमें उसने गैंग के कई सहयोगियों और ‘हैरी बॉक्सर’ उर्फ प्रतीक शुक्ला से जुड़े अहम सुराग दिए हैं।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की केस डायरी भोपाल स्थित एसटीएफ मुख्यालय भेजी जा रही है। एसआईटी अब यह भी जांच करेगी कि विदेशी नंबरों और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए धमकियां कैसे दी जा रही थीं और जेल में रहते हुए भी नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच एसआईटी के मार्गदर्शन में होगी। एसआईटी के गठन के बाद अब जांच का दायरा पूरे प्रदेश तक बढ़ गया है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एम्स भोपाल के सामने निर्माणाधीन छज्जा गिरा, महिला गंभीर घायल पेट्रोल पंप, मॉल और मार्केट में भी मिलेगी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी मंजूर