इंदौर। आमिर खान। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने आनंद बाजार, मेदांता हॉस्पिटल रोड, राजवाड़ा, बाणगंगा सहित विभिन्न व्यस्त क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर कार्रवाई की गई, वहीं रॉंग साइड चलने, मोबाइल का उपयोग करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी चालान बनाए गए।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चारों यातायात जोन में पेट्रोलिंग टीमें लगातार सक्रिय रहीं। प्रमुख बाजारों और दबाव वाले मार्गों पर अवैध पार्किंग हटवाई गई, जिससे कई स्थानों पर यातायात का प्रवाह पहले से अधिक सुगम हुआ। 25 मार्च को 137 नो-पार्किंग, 32 मोबाइल उपयोग और 20 रॉंग साइड सहित अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लॉरेंस गैंग पर MP पुलिस का बड़ा एक्शन: वसूली की धमकियों के सभी केस अब STF के हवाले 7 हजार की रिश्वत लेते कार्यवाहक एसआई रंगे हाथों गिरफ्तार