इंदौर: इंदौर: पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पलासिया पुलिस ने बुधवार को गीता भवन अस्पताल के सामने वाली गली में एक युवक को 1 किलो 211 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि देखकर राहुल यादव (24) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक स्कूटी बरामद हुई। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें गांजे की कीमत 30 हजार रुपये और स्कूटी की कीमत 1.50 लाख रुपये है।आरोपी राहुल यादव निवासी गांधीनगर रतलाम है, जो फिलहाल इंदौर के खंडवा नाका संत नगर में रह रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।इस मामले में थाना पलासिया में अपराध क्रमांक 101/26 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।सराहनीय कार्यवाही: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक सुधीर शर्मा, प्रधान आरक्षक इमरत, सोनू मालवीय, सुनील यादव और आरक्षक जितेंद्र की टीम ने अहम भूमिका निभाई।पुलिस उपायुक्त जोन-03 और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह के निर्देशन में थाना पलासिया टीम लगातार मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राम नवमी के अवसर पर देवास में चिकन, मांस, मछली की दुकानें और पशुवध गृह पूर्णतः बंद एक ग़ैरबराबरी का समझौता, जो औपनिवेशिक दौर की याद दिलाता है