इंदौर: प्रदीप चौधरी। परीक्षा के दबाव और रिजल्ट को लेकर मानसिक तनाव एक बार फिर घातक साबित हुआ है। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा के रिजल्ट से निराश होकर एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पलक कश्यप (17) के रूप में हुई है। वह प्रकाश चंद्र सेठी नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी। पलक के पिता जितेंद्र कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी और परिवार वाले उसके अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कर रहे थे। हाल ही में उसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। जब रिजल्ट आया और वह उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो पलक काफी तनाव में चली गई। परिजनों के अनुसार, रिजल्ट आने के बाद वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई और इसी तनाव में आकर उसने घर में ही आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर पढ़ाई के बढ़ते दबाव, परीक्षा भय और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि माता-पिता और स्कूलों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।पुलिस आगे की जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई अन्य कारण भी था। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिजली महंगी होने का झटका: एमपी में दरों में 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित कमल नागर बने इंदौर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष