🏆🥇 बेहतर परफॉर्मेंस कर थाना बाणगंगा प्रथम, औसत कार्यवाही पर थाना पंढरीनाथ सबसे अंतिम स्थान पर इंदौर। इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्य निष्पादन की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली शुरू की गई है। इस प्रणाली के तहत विभिन्न मापदंडों पर हर माह प्रत्येक जोन के पुलिस थानों का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत फरवरी 2026 माह के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। संबंधित जोन के डीसीपी की अध्यक्षता में बनी समिति ने निर्धारित मापदंडों—अपराध नियंत्रण, जनसंतुष्टि, नवाचार, केस क्लीयरेंस, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि—के आधार पर सभी 32 थानों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन क्रम इस प्रकार रहा— प्रथम स्थान: जोन-3 का थाना बाणगंगा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ टॉप स्थान हासिल किया। अंतिम स्थान (32वां): जोन-4 का थाना पंढरीनाथ सबसे कम अंक प्राप्त कर अंतिम स्थान पर रहा। (हालाँकि थाना पंढरीनाथ पर फरवरी के दूसरे सप्ताह में नए थाना प्रभारी ने पदभार संभाला था।) पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह मूल्यांकन प्रणाली थानों को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों की सराहना की जाएगी तथा कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को सुधार के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। पूर्ण मूल्यांकन सूची (क्रमानुसार रैंकिंग): पुलिस कमिश्नरेट ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने थानों के कमजोर पक्षों पर तुरंत ध्यान दें और मार्च माह में बेहतर प्रदर्शन करें। जनता की सुरक्षा और संतुष्टि ही हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस की संवेदनशील पहल से टला बड़ा हादसा — पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को सकुशल नीचे उतारा राजस्थान के बांसवाडा जिले का लोकतीर्थ – घोटिया अम्बा जहां लगता है राजस्थान,गुजरात और मध्यप्रदेश के आदिवासियों का महाकुम्भ मेला
You must be logged in to post a comment.