भोपाल। प्रदीप चौधरी ।। पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ मनमानी करने पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। भोपाल एयरपोर्ट के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। पंप पर बाइक सवारों को 200 रुपये से अधिक पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था, जबकि कार वालों को मात्र 1000 रुपये से ज्यादा पेट्रोल भरने की अनुमति नहीं थी। इस मनमानी का वीडियो एक बाइक सवार ग्राहक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर कार्यालय और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पंप संचालक द्वारा पेट्रोल की कृत्रिम कमी दिखाकर ग्राहकों के साथ मनमानी करने की पुष्टि होने पर तत्काल पंप सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल पंप पर ऐसे मनमानी या पैनिक क्रिएट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पूरे देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों और पैनिक खरीदारी का माहौल है। भोपाल प्रशासन का यह एक्शन अन्य पेट्रोल पंप संचालकों के लिए भी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विदेश/मध्य पूर्व खबर , राष्ट्रीय खबर (मोदी सरकार का फैसला), बाजार/अर्थव्यवस्था खबर माकपा की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा जनसैलाब ; मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान