इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर लगातार गाज गिर रही है। ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के अंतर्गत न सिर्फ बाहर बल्कि विभाग के अंदर भी सख्त सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज एक और पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्यवाही की गई है।

कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 2801 दीपक थापा को मूल पद आरक्षक पर वापस भेजा गया

इंदौर पुलिस की डीआरपी लाइन (तत्कालीन क्राइम ब्रांच) में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 2801 दीपक थापा के विरुद्ध कदाचार के आरोप में अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्यवाही की गई। डीसीपी (क्राइम) इंदौर ने उनके कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार वापस लेते हुए उन्हें मूल पद आरक्षक पर डिमोट कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अब तक कई पुलिसकर्मियों पर विभिन्न स्तर की दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि सुधारने और आमजन में विश्वास बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर गलती करने वाले कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।


NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading