इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का नियमित वितरण किया जा रहा है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और डीलरों को लगातार सप्लाई दी जा रही है। ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भंडारण न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम भी बोला – ”घबराओ मत!”पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के बीच हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी अपनी आधिकारिक पोस्ट के जरिए कहा कि – ”देश भर में पेट्रोल-डीज़ल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है… ईंधन की आपूर्ति स्थिर है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है… ग्राहकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी (पैनिक बायिंग) न करें… कृपया सामान्य रूप से ही ईंधन का उपयोग जारी रखें… HPCL अपने नेटवर्क में बिना किसी रुकावट के सुचारु ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है..!” View this post on Instagram इंदौर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील—–अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाईइंदौर 24 मार्च 2026इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल.मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है।उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झालावाड़ पुलिस का बड़ा धमाका: रेणु हत्याकांड का पर्दाफाश, कातिल पति गिरफ्तार पुलिस की संवेदनशील पहल से टला बड़ा हादसा — पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को सकुशल नीचे उतारा
You must be logged in to post a comment.