गुना/भोपाल, 22 मार्च 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने गुना जिले में हालिया हवाला कांड और पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन के बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी हितिका वसल को गुना जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है।हितिका वसल 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं और मध्य प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। इससे पहले वे इंदौर देहात की एसपी रह चुकी हैं और हाल ही में 15वीं वाहिनी एसएएफ (विसबल), इंदौर में सेनानी के पद पर तैनात थीं। गुना में उनकी नियुक्ति को प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।यह तबादला गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र में 19 मार्च को गुजरात रजिस्ट्रेशन वाली कार से 1 करोड़ रुपये नकद बरामद होने और कथित रूप से 20 लाख रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने के आरोपों के बाद हुआ है। इस घटना में थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। पूर्व एसपी अंकित सोनी को हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है।एक अन्य आदेश में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को गुना से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है, जबकि हितिका वसल को उनकी जगह गुना एसपी बनाया गया है। साथ ही, सामान्य प्रशासन विभाग ने सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटाकर विकास मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त किया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिकायतों और हालिया घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता और सख्त प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा। हितिका वसल की नियुक्ति से गुना जिले में अपराध नियंत्रण और जनता का भरोसा बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुना पुलिस पर बड़ा आरोप: गुजरात कार में मिला 1 करोड़ कैश, 20 लाख लेकर छोड़ा; थाना प्रभारी सहित 4 सस्पेंड बिजली बिल बकाया: गरीब की बाइक ‘उठा’ कर ले गए कर्मचारी, सोशल मीडिया पर हंगामा