इंदौर, प्रदीप चौधरी।। 20 मार्च 2026: लोकायुक्त संगठन ने झाबुआ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी द्वारा भेजे गए पति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।आरोपी कमल सिंह ठाकुर (63 वर्ष), जो शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद (जिला झाबुआ) में कम्पाउंडर के पद पर कार्यरत थे, 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश नकद एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिलना बाकी है। इन प्रकरणों के बिल तैयार करने एवं कोषालय से राशि निकलवाने के एवज में सहायक ग्रेड-2 रत्ना प्रेम पंवार (जिला आयुष कार्यालय झाबुआ) एवं उनके पति नरेन्द्र पंवार (निवासी- 61 ग्रीनगोल्ड कॉलोनी, झाबुआ) द्वारा कुल 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।ठाकुर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की। शिकायत की सत्यता पाए जाने पर 20 मार्च 2026 को ट्रैप दल गठित किया गया। रत्ना प्रेम पंवार ने रिश्वत राशि प्राप्त करने हेतु अपने पति नरेन्द्र पंवार को भेजा, जिन्हें राजगढ़ चौराहा झाबुआ पर आवेदक कमल सिंह ठाकुर से 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, मनीष माथुर, कमलेश तिवारी, महिला आरक्षक पूजा तोमर (807) एवं जान्हवी सेंगर (3329) शामिल थे।आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर (मोती बंगला, एम.जी. रोड, इंदौर-452007) से संपर्क करें। दूरभाष: 0731-2533160, 0731-2430100। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मौसम का महाअलर्ट देश के 19 राज्यों में आंधी का ‘रौद्र रूप’ मचाएगा तबाही, बेमौसम बारिश से फसलों पर मंडराया संकट असम : भाजपा को हराने मजबूत विपक्षी एकता की दरकार