इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय रहा – “नारी शक्ति – समृद्ध इंदौर का संकल्प”।

सांसद शंकर लालवानी ने महिला उद्यमियों से सीधा संवाद किया और इंदौर की जीडीपी डबल करने के अभियान में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन से प्रेरित होकर इंदौर की जीडीपी दोगुनी करने का अभियान चल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में शहर तेजी से प्रगति कर रहा है और इस विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भी उपयोगी जानकारी साझा की। बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कटियार ने बिजनेस लोन प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया बताई। चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ टोंगिया ने व्यवसाय को निवेश के लिए तैयार करने के टिप्स दिए। डीआईसी के जनरल मैनेजर स्वप्निल गर्ग ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

आलोक वाणी ने ब्रांड बिल्डिंग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट सलोनी सेठी ने इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के तरीके सुझाए।

महिला उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए। आयोजन में सांसद प्रतिनिधि एवं AIMP की श्रेष्ठा गोयल, FICCI FLO की श्वेता अग्रवाल और IMA की चानी त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह कार्यक्रम इंदौर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading