इंदौर, प्रदीप चौधरी।।15 मार्च 2026 — इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 11 मार्च से लापता चल रहे 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने उत्तराखंड के गुप्तकाशी से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। किशोर धार्मिक प्रवृत्ति का था और वह सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों तथा रील्स से गहराई से प्रभावित था। परिवार के अनुसार, किशोर ने घर से निकलते समय एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था कि परिजन चिंता न करें और वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है। 11 मार्च को उसने क्रिकेट खेलने का बहाना बनाकर घर से निकला था और साथ में एक बैग तथा करीब 1000 रुपये लेकर गया था।पुलिस जांच में पता चला कि किशोर नियमित रूप से संतों के प्रवचन सुनता था, खासकर प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था। उसकी गूगल हिस्ट्री में भी काली माता से जुड़े कई वीडियो देखे गए थे। जांच के दौरान परिवार को सूचना मिली कि किशोर गुप्तकाशी में देखा गया है। इसके बाद खजराना पुलिस ने गुप्तकाशी पुलिस से संपर्क किया। गुप्तकाशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। फिलहाल खजराना थाने की टीम गुप्तकाशी पहुंच चुकी है और किशोर को इंदौर वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि किशोर पूरी तरह सुरक्षित है और जल्द ही परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर धार्मिक सामग्री के युवाओं पर प्रभाव को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अदालत की अनुमति के बिना पुलिस नहीं कर सकेगी आगे की जांच