अवैध तेजधार चाकू लहराते संदिग्ध को किया गिरफ्तार, चाकू जब्तइंदौर, 04 मार्च 2026: होली, रंगपंचमी और रमजान जैसे प्रमुख त्यौहारों के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूनी इंदौर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तेजधार चाकू के साथ पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर त्यौहारों के दौरान बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी के निर्देश पर थाना जूनी इंदौर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष सूचनाहोली के त्योहार पर आपको होली की बधाई, शादी के इनविटेशन या अन्य प्रोग्राम के नाम पर एपीके फाइल भेजी जाएगी जिसे आपको डाउनलोड नहीं करना है। अन्यथा आपका व्हाट्सएप अकाउंट पूरी तरह हैक होजाएगा। दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में चाकू लहराते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र विनोद डागर उर्फ मनोज (उम्र 32 वर्ष), निवासी बी.के. हरिजन कॉलोनी, जूनी इंदौर बताया। View this post on Instagram तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तेज धारदार खटकेदार चाकू बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई चाकूबाजी जैसी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले ही सफल रही, जिससे क्षेत्र में संभावित अपराध को रोका जा सका।इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी जूनी इंदौर सहित उपनिरीक्षक सतीश गर्ग, प्रधान आरक्षक 3238 विश्वास हरितवाल, प्रधान आरक्षक 1360 किशोर सोनगरा, आरक्षक 237 श्याम मालवीय और आरक्षक 3120 योगेश जाट की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस ने बताया कि त्यौहारों के दौरान ऐसी चेकिंग और बढ़ाई जाएगी ताकि शहरवासियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रेम विवाह के बाद धमकियों और मारपीट का आरोप: सेमरिया थाना में शिकायत, पुलिस कार्रवाई का इंतजार इंदौर पुलिस ने होली-रंगपंचमी के मद्देनजर कड़ी कार्रवाई जारी रखी, 515 बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही