होली-रंगपंचमी पर केमिकल युक्त रंगों की रोकथाम के लिए पुलिस का विशेष अभियान; व्यापारियों को सख्त हिदायत, जनता से जागरूकता अपीलइंदौर प्रदीप चौधरी।होली और रंगपंचमी के पावन पर्व को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने सघन अभियान चलाया है। इसी क्रम में सेंटर कोतवाली पुलिस ने सैफी चौराहे के निकट एक दुकान/स्थान से बड़ी मात्रा में हानिकारक केमिकल युक्त ‘राम रस’ रंग जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में हो रही विशेष चेकिंग का हिस्सा है। पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, रंग-गुलाल की दुकानों पर सरप्राइज जांच की। चेकिंग के दौरान विक्रेताओं से रंगों की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की गई और उन्हें स्पष्ट हिदायत दी गई कि केवल हर्बल, प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों की ही बिक्री करें। केमिकल आधारित खतरनाक रंगों (जिनमें लेड, मरकरी, रोडामाइन-बी, कांच का पाउडर आदि शामिल हैं) की बिक्री पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।सेंटर कोतवाली क्षेत्र में सैफी चौराहे के पास की गई कार्रवाई में जब्त ‘राम रस’ केमिकल रंग त्वचा, आंखों और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले पाए गए। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए आसपास के लोगों को जागरूक किया कि ऐसे रंगों से त्वचा जलन, एलर्जी, आंखों में संक्रमण और लंबे समय में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से अपील की है कि त्योहार के दौरान जबरन रंग न डालें, सड़क पर हुड़दंग न करें और किसी को परेशान न करें। केमिकल रंगों के बजाय प्राकृतिक विकल्प अपनाएं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इंदौर पुलिस का यह अभियान शहरवासियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है। अधिकारी बताते हैं कि अभियान जारी रहेगा और अधिक से अधिक दुकानों की जांच की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेरी होली मैं मनाऊं, मेरी ईद तू मना ले !–जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की नागलवाड़ी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट: किसानों के लिए 27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, बरला उद्वहन सिंचाई परियोजना सहित बड़े फैसले