भोपाल, 1 मार्च 2026: भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल नगर जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत बड़लवाल की सहमति से यह सूची जारी की है। यह कदम पार्टी के संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यों की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी और युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:उपाध्यक्ष– राम बंसल – भविष्य दीक्षित – राजकुमार विश्वकर्मा – भीकम सिंह बेचेल – अमन यादव – अभय पंडित – विनय दादानी – रंजन मुकुंदसे महामंत्री – दीपक शेखावत – केशव राम – मुकेश राय मंत्री– राकेश कुकरेजा – जितेंद्र अहीरवार – सरिता पिपलोड़े – उल्का नायक – योगेश वासवानी – धर्मेंद्र परिहारे – राकेश चंद्र दिवेदी कोषाध्यक्ष– राकेश दिवेदी सह कोषाध्यक्ष– आशा पारोचे कार्यालय मंत्री– योगेंद्र मुकेश सह कार्यालय मंत्री– भूपेंद्र माली कार्यालय प्रमुख– मुकुल लोखंडे मन की बात प्रभारी– सुशील सिंह सोशल मीडिया प्रभारी– विभा गरुड़ जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्यों का समर्पण और निष्ठा पार्टी की जमीनी ताकत को बढ़ाएगा। यह टीम जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद अंतिम रूप से जारी की गई है। नई कार्यकारिणी भोपाल में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और लोकसभा-विधानसभा चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघ का प्रकट उत्सव कार्यक्रम संपन्न वॉशिंगटन से दिल्ली तक : एप्सटीन की छाया