ग्वालियर, प्रदीप चौधरी। 26 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश शासन द्वारा परिवहन विभाग के माध्यम से जारी नए नोटिफिकेशन के खिलाफ प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने कड़ा विरोध जताया है। नई नीति के तहत प्रत्येक संभाग में बसों का संचालन केवल एक कंपनी के माध्यम से ही संभव होगा, जिससे सभी मौजूदा बस ऑपरेटरों के परमिट समाप्त हो जाएंगे। ग्वालियर-चंबल संभाग बस ऑपरेटर संगठन के अध्यक्ष तोमर और महामंत्री पदम गुप्ता ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि यह नीति आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगी। वर्तमान में बसें 1 रुपये 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से संचालित हो रही हैं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने पर किराया बढ़कर 1 रुपये 75 पैसे प्रति किलोमीटर हो सकता है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति बस ऑपरेटरों को बर्बाद करने और कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने की साजिश है। संगठन ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर जिलाधीशों को ज्ञापन सौंपे हैं और शीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग की है।बस ऑपरेटरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 मार्च 2026 से संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्राइवेट बसें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।संगठन ने शासन से तत्काल नोटिफिकेशन वापस लेने और मौजूदा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: मिसरोद में साध्वी रंजना पर मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- आंकड़े गिनाने से बेहतर है जमीनी काम