परिजनों को नहीं था गर्भावस्था का पता, पुलिस ने दर्ज किया मामलाधार (म.प्र.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल (परीक्षा केंद्र) में गणित का पेपर देते समय एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया।जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद छात्रा को पेट में तेज दर्द हुआ। वह बाथरूम जाने की अनुमति लेकर बाहर गई। लगभग 15 मिनट तक वापस न लौटने पर महिला कर्मचारी ने जाकर देखा तो बाथरूम में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। छात्रा ने वहां एक बेटे को जन्म दिया था। सूचना पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई और छात्रा व नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और निगरानी में हैं। छात्रा बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है और नाबालिग होने के कारण उसका नाम गोपनीय रखा गया है।छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह दो वर्षों से एक युवक (कान्हा बर्मन) के संपर्क में थी और उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसके परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पीड़िता के बयान पर सेक्टर-1 थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना परीक्षा केंद्र में हड़कंप मचा गई और समाज में बाल विवाह व यौन शिक्षा की कमी पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेडमेप ने दिखाई मानवीयता का अनूठा नमूना दिग्विजय सिंह ने तोड़ी अपनी ही कसम, राहुल गांधी के साथ साझा किया मंच