आउटसोर्स कर्मचारी की मृत्यु पर पत्नी को सौंपी नौकरीछतरपुर (म.प्र.)। मध्य प्रदेश की प्रमुख शासकीय आउटसोर्स एजेंसी ‘उद्यमिता विकास केंद्र’ (सेडमेप) ने मानवीय संवेदना का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी की अचानक मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को उसी पद पर नौकरी दे दी गई।जानकारी के अनुसार, वकस्वाहा स्वास्थ्य केंद्र में एमटीएस पद पर कार्यरत उद्देश्य नामदेव को 18 अगस्त को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता ने सेडमेप को पत्र लिखकर मृतक की पत्नी को रिक्त पद पर नियुक्त करने का अनुरोध किया।सेडमेप ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी पैनल एजेंसी ‘कटनी कंप्यूटर’ को निर्देश दिए। इसके बाद श्रीमती भगवती नामदेव को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया।सेडमेप के इस संवेदनशील निर्णय की जिला भर में सराहना हो रही है। यह कदम आउटसोर्स कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संस्था की जिम्मेदारी को दर्शाता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: हैंड बैग में छिपाकर रखे 34.6 ग्राम ‘एमडी’ ड्रग्स के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म