राजधानी भोपाल से बड़ी खबर।।मामला बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 का है, जहां सबाहा फातिमा अपने पति शोएब के साथ रहती हैं। शोएब वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं। दो दिन पहले उनका सड़क हादसा हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल सुबह उनका ऑपरेशन हुआ था,परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था… और इसी बीच चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।दोपहर करीब 3 बजे सबाहा फातिमा अस्पताल में जमा करने के लिए नकदी लेने घर पहुंचीं। फ्लैट का दरवाज़ा खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था,अलमारी के लॉकर तोड़े जा चुके थे।“`बताया जा रहा है कि फरियादी एक स्कूल भी संचालित करती हैं। घर में रखा नकद पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए निकाला गया था। वहीं करीब 15 तोला सोना, जो ज़कात देने के लिए एकत्र किया गया था, और 1 किलो चांदी सहित लगभग 5 लाख रुपये नकद चोर लेकर फरार हो गए।_कुल मिलाकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया है।_घटना की जानकारी मिलते ही मयूर खंडेलवाल, डीसीपी ज़ोन-4 ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को एक्शन मोड में कर दिया। वहीं निशातपुरा टीआई और एसीपी निशातपुरा द्वारा मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस जल्द इस वारदात का खुलासा कर पाएगी? View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर नगर निगम के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल ‘SIR के काम में सिविल जजों को भी लगाएं और जरूरत पड़ी तो…’, बंगाल SIR पर SC का आदेश