फरियादी का सगा भतीजा निकला चोर, ₹10.45 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद उज्जैन। थाना बड़नगर पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर एक गंभीर चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी फरियादी का अपना सगा भतीजा निकला। पुलिस ने चोरी का लगभग 10 लाख 45 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया। घटना 16 फरवरी 2026 की है, जब नंदकिशोर अनावडिया (50) परिवार सहित इंदौर में पुत्री के रिसेप्शन में गए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजा खुला और ऊपरी मंजिल पर ताले तोड़े मिले। लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच की। 18 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी चंद्रशेखर उर्फ चिंटू (38), निवासी देपालपुर (इंदौर), हाल नागझिरी (उज्जैन) है। दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह फरियादी का भतीजा है। उसने पत्नी को दादी के पास बैठाकर ऊपर जाकर ताला तोड़ा और जेवरात भरा बैग लेकर फरार हो गया। परिवार के बाहर होने की जानकारी होने से उसने मौका देखकर वारदात अंजाम दी। बरामद माल — एक सोने की चैन, दो अंगूठियां, एक नथ, दो चूड़ियां, चार जोड़ी चांदी की बिछिया और 73,000 रुपए नगद। कुल मूल्य करीब 10.45 लाख रुपए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। त्वरित जांच और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक और नशे के सौदागर को दबोचा अवैध MD मादक पदार्थ मामले में फरार आरोपी हसन अली गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.40 लाख की ड्रग जब्त वंदे मातरम से प्रेम या समावेशी राष्ट्रीय आंदोलन से नफरत