इंदौर: प्रदीप चौधरी। इंदौर, 14 फरवरी 2026: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए 13-14 फरवरी की रात विशेष सर्चिंग और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) अमित सिंह और एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में जोन-1, 2 और 3 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हॉट स्पॉट्स व शैडो एरिया में सघन घेराबंदी की गई। अभियान की प्रमुख कार्रवाई:शराब पीकर वाहन चलाने वाले 180 लापरवाह चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।कुल 360+ वाहनों पर MV एक्ट के तहत चालान, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियां शामिल; कई वाहन जप्त।विभिन्न मामलों में 162 से अधिक वारंट तामील (12 स्थाई, 45 गिरफ्तारी, 104 जमानती सहित 1 समन)।अवैध मादक पदार्थों के सेवन पर 5 NDPS एक्ट के प्रकरण दर्ज।अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन पर 18 प्रकरण दर्ज।किरायेदारों की जानकारी न देने वाले 2 मकान मालिकों के खिलाफ 223 BNS के तहत कार्रवाई।17 से अधिक बदमाशों (4 निगरानीशुदा, 1 जिलाबदर/रासुका सहित) को चेक कर हिदायत दी गई।प्रमुख धार्मिक/संवेदनशील स्थलों, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर संदिग्धों की जांच। इसके अलावा फ्लैग मार्च निकालकर लिस्टेड गुंडों को चेतावनी दी गई। मोहल्ला मीटिंग्स में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड से बचाव और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि ऐसी संयुक्त कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: बोर्ड परीक्षाओं में फर्जी पेपर लीक के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी इंदौर में प्लॉट के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, युवती के आत्महत्या प्रयास के बाद खुला फर्जीवाड़ा; आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार