मकान मालिक के आंखों के सामने ही लाखों के जेवरात और नगदी लेकर भागने में सफल हुए चोर। चोरों को पकड़ने का जवा पुलिस कर रही प्रयास। जवा रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवा थाने से महज लगभग 700 मीटर की दूरी बरौली ठाकुरान में बीती रात्रि करीब 12 बजे के आसपास सूने मकान में शटर और गेट का ताला तोड़कर बाइक से आए 5 चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। रीवा निमंत्रण में गया था मकान मालिक पुलिस के मुताबिक फरियादी रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी पिता अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी उम्र 55 वर्ष, निवासी बरौली ठकुरान गढ़ी रोड थाना जवा के सूने मकान में दिनाँक 06/02/2025 को फरियादी जब अपने परिवार के साथ रीवा निमत्रण पर गया था उसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर मे धावा बोल दिया। लेकिन उसी वक़्त रात्रि करीब 1:45 बजे मकान मालिक आया तो देखा कि घर के बाउण्ड्री का गेट बन्द था और घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और चैनल चिपका हुआ था दो लोग अन्दर से भागते हुए बाहर आ रहे थे और तीन लोग बाहर ही थे चोरों को देखते ही मकान मालिक ने चोर चोर चिल्लाया, तो पांचों चोर बाउंड्री से कूदकर बाहर आये और अपनी दोनो मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। घर के अन्दर जाकर फरियादी ने देखा तो अलमारी खुली हुई थी सोना, चादी, हीरे के जेवरात व लगभग एक लाख रूपये नगदी सहित लगभग 5 लाख का जेवरात गायब थे। फरियादी शिक्षक रामेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जब चोर भाग रहे थे तो उनका पीछा कर रहे लोगों को देख चोरों ने दो राउंड हवाई फायर गोली चलाई थी। भागते समय चोरों का एक जोड़ी जूता और मोटरसाइकिल भी छोड़ गए थे।मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड, साइबर सेल पुलिस की टीम साक्ष्य एकत्र कर बदमाशों की तलाश में जुटे हुए है। शिकायत पर जवा की पुलिस ने पहुचकर काफी जांच पड़ताल किया और छोड़ कर भागे दोनो मोटरसाइकिल को पुलिस थाने ले गए तथा शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 305, 331(6) बीएनएस की धारा दर्ज कर विवेचना में लिया हैइस संबंध में जवा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश साहू ने कहा कि कई साक्ष्य एकत्र किये गए हैं फुटेज, डॉग स्क्वॉड तथा साइबर सेल के मदद से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: सुगना देवी मैदान में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, आरोपी मुकेश कोरी गिरफ्तार जेल में अत्याचार और भ्रष्टाचार: उपजेलर पर पिटाई, डिप्टी जेलर पर वसूली; गद्दा-टीवी बना ‘रिश्वत पैकेज’