बालक एवं बालिका वर्ग प्रथम में 5100 और द्वितीय में 2500 का नगद पुरस्कार

रीवा । माय छोटा स्कूल जनता कालेज रीवा पास जिला कबडडी एसोसिएशन रीवा एवं माय छोटा स्कूल के संचालक सुशील सिंह के तत्वाधान में स्व. कमलजीत सिंह डंग और स्व. शिवेंद्र सिंह पटेल महापौर के याद में
जिला स्तरीय यूथ बालक /बालिका कबड्‌डी चैम्पियन सीरीज-3 का 01/02/26 को शुभारंभ किया गया।
जिसका आज दिनांक 02/02/26 को किया जाएगा


कबड्डी चैंपियनशिप शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में राजमणि पटेल पूर्व राज्यसभा सांसद व मंत्री मध्यप्रदेश शासन) के द्वारा किया गया।
जहा पर मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया।
जहा पर पहला मैच मार्तण्ड क्र. 2 और शा. पीएमश्री मझिगवां के बीच खेला गया जिसमें पीएमश्री मझिगवां विजेता रही। इसके बाद महात्मा गांधी और चिल्ड्रेन एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें चिल्ड्रेन एकेडमी विजेता रही, तत्पश्चात नंदन किड्स और वी.वी.एस
मिमोरिएल के बीच मैच खेला गया जिसमें वीवी एस मिमोरिएल टीम विजेता रही।
इसी तरह से चिल्ड्रेन एकेडमी और हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया जिसमें हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल विजेता रही।
इसके साथ ही वीवी एस मिमोरिएल और मार्तण्ड क्रमांक-2 के बीच मैच खेला गया जिसमें वीवी एस मिमोरिएल टीम विजेता रही।
पी एमश्री  मझिगवां और
नंदन किड्स के बीच मैच खेला गया जिसमें पीएमश्री टीम विजेता रही।
महात्मा गांधी और  चिल्ड्रेन एकेडमी के बीच मैच खेला गया जिसमें चिल्ड्रेन एकेडमी विजेता रही। जिसका आज सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। जिससे मुख्य अतिथि के विजेता बालक /बालिका टीम को 5000 रुपये नगद एवं उप विजेता टीम को 2500 रुपये के नगद राशि से पुरष्कृत किया जाएगा।

मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि दो महान विभूतियों के याद में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित ही प्रेरणादाई है जिन्हें सबको है हमेशा याद रखना चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि ऐसे आयोजन अनवरत होते रहे।
उन्होंने कहा की खेल में हार जीत होती रहती है इसलिए हार से निराश नही होना चाहिए बल्कि प्रयास करना चाहिए कि आगे कैसे जीते। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं भी दी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading