इंदौर, 31 जनवरी 2026— विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश के प्रमुख साहित्य महोत्सव ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ (पंचम सोपान: भारत उदय) का भव्य आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर स्थित विश्वविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ। 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक चले इस तीन दिवसीय साहित्योत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित इतिहासकार, कवि, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार और विचारक शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान आयोजित अखिल भारतीय लेखन प्रतियोगिता में ‘संघ विमर्श’ से जुड़े विभिन्न विषयों पर लगभग 150 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इनमें इंदौर की साहित्यकार सपना सी.पी. साहू द्वारा लिखित आलेख ‘संघ में महिलाओं की भूमिका’ को विषय की गहनता, तथ्यपरक विश्लेषण और उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ चुना गया।सपना सी.पी. साहू को इस उपलब्धि के लिए नर्मदा साहित्य मंथन के मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देवकृष्ण व्यास, दिनेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक श्रीरंग पेंढारकर और प्रतियोगिता संयोजक अमित राव पवार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।इस नई उपलब्धि पर साहित्य जगत, परिवारजन और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए लेखिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नर्मदा साहित्य मंथन को ‘भारत उदय’ थीम के तहत वैचारिक विमर्श, पुस्तक मेला, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है, जो साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रयास करता है।सपना सी.पी. साहू की यह सफलता स्थानीय साहित्यिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतनगढ़ में कांग्रेस परिवार ने सम्मानित किया: विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त तुलसीराम छपरीबंद को गरिमामय विदाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आरएसएस का दुष्प्रचार