मध्य प्रदेश कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती का नया संदेश नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ इंदिरा भवन में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को संगठनात्मक फैसलों को लागू करने के लिए पूरा ‘फ्री हैंड’ दिए जाने की घोषणा की गई।बैठक में राहुल गांधी ने जीतू पटवारी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पटवारी 24 घंटे काम करने वाले अध्यक्ष हैं और वे राज्य सरकार के खिलाफ दमदारी से आवाज उठाते हैं। शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और फैसलों को तेजी से लागू करने के लिए जीतू पटवारी को पूर्ण स्वतंत्रता दी जा रही है।इस दौरान ‘बूथ चलो, गांव चलो’ अभियान के तहत राज्य भर की ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों के तेज गठन को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया गया। बैठक में अनुशासन पर भी जोर दिया गया और कहा गया कि पार्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मध्य प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की हालत और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।यह बैठक मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए एक मजबूत संदेश के रूप में देखी जा रही है, जहां हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पर पूरा भरोसा जताया है और जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बहाना यूजीसी, इरादा मनु की प्रेतसिद्धि इंदौर पुलिस में ऑपरेशन क्लीन की रफ्तार: आरक्षक राहुल शर्मा की सेवा समाप्त