इंदौर पुलिस में ऑपरेशन क्लीन की तेज रफ्तार, एक और आरक्षक की सेवा समाप्त

इंदौर, 29 जनवरी 2026: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्य से विमुख पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग के अंदरूनी और बाहरी दोनों स्तरों पर सफाई का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज एक और पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

262 दिनों तक लगातार गैरहाजिर रहने वाले आरक्षक की सेवा समाप्त

इंदौर के डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 2717 राहुल शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई है। जांच में पाया गया कि राहुल शर्मा निलंबन के बाद भी लगातार 262 दिनों तक बिना किसी सूचना या वैध कारण के ड्यूटी पर गैरहाजिर रहे। इससे पहले भी वे कई बार इसी तरह गैरहाजिर हो चुके थे और उनके खिलाफ विभागीय सजाएं भी दी जा चुकी हैं।

पुलिस के कर्तव्य के प्रति बार-बार उदासीनता, अरुचि, अनुशासनहीनता और घोर लापरवाही के आधार पर डीसीपी (मुख्यालय) इंदौर ने जांच पूरी होने के बाद उन्हें पुलिस सेवा से बाहर करने का आदेश जारी किया है।

विभाग में अनुशासन सर्वोपरि

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी, ताकि पुलिस बल की छवि मजबूत बनी रहे और जनता का भरोसा कायम रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading